नागड़दा में जमीन विवाद हिंसक, महिलाओं समेत कई लोग घायल हुए आज
शिव थाना क्षेत्र के नागड़दा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में परिवार की महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित पक्ष के अनुसार सरकारी शिक्षक ताजाराम पुत्र लुंबाराम तथा लुंबाराम पुत्र भैराराम ने जमीन के पुराने विवाद को लेकर अपने ही परिवार की महिलाओं और अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की। हमले में कई लोगों को चोटें आईं।
घटना के बाद परिजनों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद के चलते यह हमला किया गया।
सूचना मिलने पर शिव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार जमीन को लेकर विवाद काफी समय से चल रहा था, जो अब हिंसक मारपीट में बदल गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




