Categories लोड हो रही हैं...

मुंडला माइनर की दरारों की मरम्मत, किसानों को राहत

पाडलिया और भटवाड़ा ग्रामीणों की मांग पर मुंडला माइनर की दरारों की मरम्मत शुरू हुई। आगामी रेगुलेशन से पहले टेल तक पानी पहुंचने की उम्मीद बढ़ी

जयप्रकाश शर्मा16 June 2026
मुंडला माइनर की दरारों की मरम्मत, किसानों को राहत

मुंडला माइनर की दरारों की मरम्मत शुरू, ग्रामीणों में खुशी

पाडलिया और भटवाड़ा के ग्रामीणों की मांग पर सीएडी विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुंडला माइनर की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया है। दाईं मुख्य नहर से निकलने वाली इस माइनर में आई दरारों को लेकर ग्रामीण लंबे समय से शिकायत कर रहे थे।

सिंचाई विभाग मांगरोल के सहायक अभियंता गुलाब सैनी ने बताया कि इस संबंध में समाचार प्रकाशित होने के बाद सीएडी उपखंड मांगरोल के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। शिकायत मिलने पर प्रभाग इंचार्ज सुरेश चौधरी मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद तत्काल श्रमिक लगाकर माइनर की मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया। विभागीय अधिकारियों की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

ग्रामीणों का कहना है कि आगामी रेगुलेशन से पहले मरम्मत कार्य पूरा हो जाने से माइनर के टेल क्षेत्र तक पानी पहुंचाने में आसानी होगी, जिससे किसानों को सिंचाई में राहत मिलेगी। किसानों ने विभाग की तत्परता की सराहना करते हुए समय रहते कार्रवाई करने पर संतोष जताया है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MangrolNews #MundlaMinor #CanalRepair #IrrigationNews #FarmerRelief #CADDepartment #Padliya #Bhatwada #RajasthanNews #eNewsBharat

मुंडला माइनर की दरारों की मरम्मत, किसानों को राहत | eNews Bharat