SDM के निर्देश पर 18 ग्रामीणों के राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्त, वर्षों पुरानी समस्या का समाधान
उपखंड क्षेत्र के मोरसीम गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में 18 ग्रामीणों के राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज गलत नामों का शुद्धिकरण कर वर्षों पुरानी समस्या का समाधान किया गया। गलत नाम दर्ज होने के कारण ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
शिविर के दौरान जूठाराम सहित 18 परिवादियों ने अपनी समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी। ग्रामीणों ने बताया कि राजस्व अभिलेखों में नाम संबंधी त्रुटियों के कारण उन्हें सरकारी योजनाओं, दस्तावेजों और अन्य प्रशासनिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम लाखाराम चौधरी ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने संबंधित रिकॉर्ड का सत्यापन किया और मौके पर ही आवश्यक सुधार करते हुए सही प्रविष्टियां दर्ज कर दीं।
राजस्व अभिलेखों में सुधार होने से ग्रामीणों को अब सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। लाभार्थियों ने राज्य सरकार और प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन की इस संवेदनशील एवं जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




