मूंडली भैरूजी गांव में भैरूजी के थानक हुई चोरी, 80 हजार का सामान ले गए चोर
क्षेत्र के मूंडली भैरूजी गांव में स्थित भैरूजी के थानक पर अज्ञात चोरों ने शुक्रवार रात चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अंधेरे और बिजली गुल होने का फायदा उठाकर चोर मंदिर परिसर से करीब 80 हजार रुपये मूल्य का सामान चुरा ले गए।
भैरूजी के पुजारी बनवारी मीणा ने बताया कि चोरों ने थानक के कमरे का ताला तोड़कर वहां रखे करीब 45 छत के पंखे और भैरूजी के स्थान पर लटके लगभग 40 पीतल के घंटे चोरी कर लिए। चोरी हुए घंटों का वजन करीब 30 किलो बताया जा रहा है। इसके अलावा पूजा-अर्चना के लिए रखा करीब दो किलो घी भी चोर अपने साथ ले गए।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात क्षेत्र में आई तेज आंधी के कारण पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। अंधेरे का लाभ उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। इसी दौरान मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित डॉ. सोभागमल मीणा के मकान के ताले भी टूटे हुए मिले हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
किसान मीडिया प्रभारी महावीर मूंडली ने बताया कि धार्मिक स्थल पर हुई चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है।
घटना की सूचना मिलने पर भैरूजी थानक के पुजारी बनवारी मीणा ने सीसवाली थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




