Categories लोड हो रही हैं...

मूंडला विद्युत जीएसएस समस्याओं का तकनीकी सुधार कार्य शुरू

मांगरोल के मूंडला विद्युत जीएसएस में तकनीकी सुधार कार्य शुरू हुआ, जिससे फीडर व ब्रेकर समस्याएं दूर होंगी और बिजली आपूर्ति अधिक सुचारू होगी।

जयप्रकाश शर्मा26 May 2026
मूंडला विद्युत जीएसएस समस्याओं का तकनीकी सुधार कार्य शुरू

विद्युत वितरण डिस्कॉम मांगरोल के सबसे पुराने मूंडला विद्युत जीएसएस पर कार्यरत तकनीकी सहायक कर्मचारियों को अब बेहतर और सुरक्षित वातावरण में कार्य करने की उम्मीद है।

कनिष्ठ अभियंता ग्रामीण अंशुमान सिंह सेंगर ने बताया कि रविवार से बुधवार तक चार दिन का शटडाउन लेकर जीएसएस से जुड़े फीडरों की विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।

इस दौरान सभी वीसीबी (VCB) के पीट, जो ढह चुके थे, उनका पक्का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। साथ ही तकनीकी सहायक टीम दो फीडरों के डीओ स्विच और ब्रेकर को ठीक करने में जुटी हुई है।

अधिकारियों के अनुसार ब्रेकर सही होने के बाद फाल्ट आने पर मेन ब्रेकर ट्रिप नहीं होगा, जिससे सिस्टम अधिक सुरक्षित और स्थिर रहेगा। जीएसएस से जुड़ी अन्य तकनीकी समस्याओं का भी समाधान किया जा रहा है।

इसके अलावा बताया गया कि मूंडला 33/11 केवी विद्युत ग्रिड सबस्टेशन की भूमि का अब तक आवंटन नहीं हुआ है, जिसके कारण यहां चारदीवारी, भवन निर्माण और पक्के रास्ते का कार्य अधूरा है।

अधिकारियों का मानना है कि सुधार कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति व्यवस्था अधिक मजबूत और सुचारू हो जाएगी, जिससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सेवा मिल सकेगी।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित की हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#VidyutGSS #ElectricityUpdate #MangrolNews #PowerSupply #DISCOM #RajasthanElectricity #GridSubstation #TechnicalRepair #EnergyDepartment #RuralElectricity