Categories लोड हो रही हैं...

मोहब्बतनगर में नामदेव मंदिर का 29वां वार्षिकोत्सव आज शुरू

मोहब्बतनगर में नामदेव छीपा समाज के 29वें वार्षिकोत्सव में भजन संध्या, ध्वजारोहण, प्रतिभा सम्मान, भव्य शोभायात्रा और महाप्रसाद का आयोजन होगा।

राहुल सोनी26 May 2026
मोहब्बतनगर में नामदेव मंदिर का 29वां वार्षिकोत्सव आज शुरू

मोहब्बतनगर : नामदेव छीपा समाज (42 गांव) का दो दिवसीय 29वां वार्षिकोत्सव आज से, सजेगी भजनों की महफिल, कल निकलेगी भव्य शोभायात्रा

निकटवर्ती मोहब्बतनगर स्थित आराध्य देव श्री नामदेवजी मंदिर का 29वां वार्षिकोत्सव आज से बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ शुरू होगा। 42 गांव छीपा समाज संस्थान के बैनर तले आयोजित इस दो दिवसीय धार्मिक उत्सव को लेकर समाज बंधुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा देश के विभिन्न राज्यों से समाजजन मोहब्बतनगर पहुंचने लगे हैं।

आज रात्रि में सजेगी भजनों की महफिल, लगेंगी बोलियां

कमेटी सचिव लहरचंद छीपा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 42 गांव छीपा समाज कमेटी के तत्वावधान में भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ 27 मई को विशाल भजन संध्या के साथ होगा। रात्रि में आयोजित होने वाली भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक भगवान श्री नामदेवजी महाराज के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे। इसी दौरान मंदिर में होने वाले विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों एवं चढ़ावे की बोलियां भी श्रद्धापूर्वक लगाई जाएंगी।

कल होगा ध्वजारोहण, प्रतिभाओं और भामाशाहों का सम्मान

वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन 28 मई को मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर शिखर पर पारंपरिक ध्वजारोहण किया जाएगा तथा महाआरती आयोजित होगी।

मुख्य समारोह में समाज की प्रतिभाओं, शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं तथा समाज हित में उल्लेखनीय योगदान देने वाले भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा।

डीजे की धुन पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

कमेटी अध्यक्ष थानमल छीपा नारादरा ने बताया कि 28 मई को श्री नामदेवजी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में विशेष रूप से सुसज्जित रथ में संत शिरोमणि श्री नामदेवजी महाराज की पावन तस्वीर विराजमान रहेगी।

डीजे एवं पारंपरिक भजनों की धुन पर समाज के युवा-युवतियां नाचते-गाते हुए शोभायात्रा में भाग लेंगे। यह शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों से होकर पुनः मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी।

समरथ मल छीपा परिवार की ओर से विशाल महाप्रसाद

मेले के मुख्य लाभार्थी भामाशाह समरथ मल छीपा परिवार (कैलाशनगर) की ओर से समस्त समाज बंधुओं एवं श्रद्धालुओं के लिए विशाल महाप्रसाद (भोज) का आयोजन किया गया है।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

देश-प्रदेश से जुटेंगे हजारों समाज बंधु

इस वार्षिक मेले में राजस्थान के विभिन्न जिलों के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र सहित देश के अन्य राज्यों से भी हजारों समाज बंधुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति द्वारा बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवास, भोजन एवं अन्य सुविधाओं के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MohabbatNagar #NamdevMandir #NamdevJayanti #ChhipaSamaj #BhinmalNews #ReligiousEvent #ShobhaYatra #BhajanSandhya #RajasthanNews #SamajikKaryakram #Mahaprasad #CulturalEvent #JaloreNews #eNewsBharat #DharmikSamachar