Categories लोड हो रही हैं...

मोदी-ताकाइची मुलाकात में आर्थिक सुरक्षा और रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची ने आर्थिक सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन, रक्षा और 1000 बायोगैस प्लांट पर सहयोग बढ़ाने का ऐलान किया।

Enews Bharat2 July 2026
मोदी-ताकाइची मुलाकात में आर्थिक सुरक्षा और रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती

भारत-जापान ने सेमीकंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन, रक्षा और बायोगैस परियोजनाओं पर बढ़ाया सहयोग, प्रधानमंत्री मोदी ने सानाए ताकाइची को बताया 'छोटी बहन'।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची के साथ संयुक्त प्रेस बयान में उन्हें अपनी 'छोटी बहन' बताते हुए भारत में उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह ताकाइची की पहली भारत यात्रा है और जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री का भारत आगमन दोनों देशों के रिश्तों के लिए ऐतिहासिक अवसर है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और जापान ने आर्थिक सुरक्षा (Economic Security) के लिए संयुक्त रोडमैप तैयार किया है। इसके तहत सेमीकंडक्टर, क्वांटम टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड मैटेरियल्स और सप्लाई चेन को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

1000 बायोगैस प्लांट लगाए जाएंगे

दोनों देशों ने इंडिया-जापान बायोगैस इनिशिएटिव के तहत भारत में 1000 बायोगैस और ऑर्गेनिक खाद प्लांट स्थापित करने पर सहमति जताई। इससे गोबरधन योजना, स्वच्छ ऊर्जा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

ग्रीन हाइड्रोजन, रक्षा और निवेश पर भी बढ़ेगा सहयोग

भारत और जापान ने बैटरी तकनीक, ग्रीन हाइड्रोजन, न्यूक्लियर एनर्जी, निवेश, रक्षा, स्टार्टअप, रिसर्च और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगले वर्ष भारत और जापान के राजनयिक संबंधों

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
के 75 वर्ष पूरे होंगे। इस विशेष अवसर को दोनों देश संयुक्त रूप से विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाएंगे और द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNews Bharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंग

#SanaeTakaichi #IndiaJapanRelations #Modi #JapanPM #Semiconductor #GreenHydrogen #Biogas #GOBARDHAN #IndoPacific #StrategicPartnership