Categories लोड हो रही हैं...

मोदी ग्राम में अधूरी इंटरलॉकिंग सड़क से ग्रामीण परेशान

मोदी ग्राम पंचायत के बांस खोयरा गांव में अधूरी इंटरलॉकिंग सड़क से रास्ता अवरुद्ध हो गया है। ग्रामीणों ने कार्य पूरा कराने और जांच की मांग की।

रमेश चंद्र शर्मा13 May 2026
मोदी ग्राम में अधूरी इंटरलॉकिंग सड़क से ग्रामीण परेशान

मोडी ग्राम पंचायत अंतर्गत बांस खोयरा गांव में अधूरा इंटरलॉकिंग कार्य होने से ग्राम वासी परेशान कई मकान का रास्ता हुआ अवरुद्ध
बकानी रमेश शर्मा पंचायत समिति अंतर्गत मोदी ग्राम पंचायत के गांव बस खोईरा में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का कार्य ग्राम वासियों के लिए बना परेशानियों का सबब
ग्राम वासियों का कहना है कि इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य में अनियमितताओं का सिलसिला जारी है जिससे आमजन को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम निवासी प्यारेलाल, श्यामलाल, ज्ञानचंद, भवानी सिंह ने अवगत कराया कि मोदी ग्राम पंचायत द्वारा इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण गांव के अधूरे रास्ते तक ही किया गया, जिसके कारण आगे के मकान तक जाने वाला रास्ता बाधित हो चुका है। ऐसी स्थिति बन चुकी है कि आगे रहने वाले लोगों के घरों तक वाहन या अन्य संसाधनों का पहुंचना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है।

ग्राम वासियों का कहना है कि यह कार्य कुछ विशेष लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है जबकि अन्य ग्रामीणों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। ग्राम पंचायत द्वारा एक नल भी खुदवाया गया है, जिसका पानी एक निजी भूमि में जा रहा है, जिससे भूमि मालिक को काफी परेशानी हो रही है और खेत को नुकसान पहुंचने की भी आशंका है।

ग्राम वासियों ने उच्च अधिकारी प्रशासन से संपूर्ण मामले की जांच करवाने तथा इंटरलॉकिंग कार्य को पूरा करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो जिला स्तर के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#ModiGramPanchayat #InterlockingRoad #GraminSamasya #BakaniNews #RajasthanNews #LocalDevelopment #RoadIssue #Trending

मोदी ग्राम में अधूरी इंटरलॉकिंग सड़क से ग्रामीण परेशान | eNews Bharat