Categories लोड हो रही हैं...

मेलखेड़ी में देवनारायण मूर्ति स्थापना, डॉ यादव ने किया आयोजन

बारां के मेलखेड़ी गांव में डॉ राजकुमार यादव ने देवनारायण मूर्ति स्थापना, अभिषेक और भोजन प्रसादी का आयोजन किया, सांसद सहित कई गणमान्य शामिल हुए।

जयप्रकाश शर्मा27 April 2026
मेलखेड़ी में देवनारायण मूर्ति स्थापना, डॉ यादव ने किया आयोजन

बारां जिले के मेलखेड़ी गांव में ख्यातनाम हार्ट सर्जरी एवं हार्ट ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ राजकुमार यादव द्वारा देवनारायण भगवान की मूर्ति स्थापना एवं अभिषेक का भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के पश्चात भोजन प्रसादी का आयोजन भी रखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

इस अवसर पर सांसद दुष्यंत सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके मेलखेड़ी पहुंचने पर अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर यादव महासभा द्वारा निकाली गई रेजांग ला कलश यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक एवं यादव महासभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष रहे डॉ यादव के भाई दिनेश यादव और उनकी बहन ने सांसद सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में आरएसएस के बारां-झालावाड़ विभाग संघ चालक रमेश मेहता, बारां विधायक राधेश्याम बैरवा, जिला अध्यक्ष नरेश सिंह शिखरवार, पूर्व जिला प्रमुख भरत मारन, पूर्व प्रधान अजीत सिंह माथनी, चंबल परियोजना के सभापति सुनील गालव सहित कई जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र नागर, जगदीश मीणा, पूर्व जिला प्रमुख नन्दलाल सुमन, बारां प्रधान मोरपाल सुमन, जयेश गालव, सारिका सिंह चौहान, रोहित नागर, मुकेश केरवालिया, राकेश जैन सहित अनेक ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सामूहिक सहभागिता का भाव देखने को मिला।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BaranNews #Melkhedi #DevnarayanMaharaj #DrRajkumarYadav #ReligiousEvent #RajasthanNews #MPDushyantSingh #SocialProgram #LocalNews #eNewsBharat

मेलखेड़ी में देवनारायण मूर्ति स्थापना, डॉ यादव ने किया आयोजन | eNews Bharat