Categories लोड हो रही हैं...

मायजा विद्यालय में प्रवेश उत्सव पर नवप्रवेशित छात्रों का स्वागत

मायजा पीएम श्री विद्यालय में प्रवेश उत्सव के तहत 50 से अधिक नवप्रवेशित छात्रों का तिलक व पुष्प से स्वागत कर विद्यालय योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी दी गई

लोकेश शर्मा16 April 2026
मायजा विद्यालय में प्रवेश उत्सव पर नवप्रवेशित छात्रों का स्वागत

केशवराय पाटन उपखंड के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मायजा में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में 50 से अधिक नवप्रवेशित छात्रों को तिलक लगाकर, पुष्प भेंट कर एवं उनका मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया गया।

कार्यवाहक प्रधानाचार्य कमलचंद मालव ने विद्यालय की विस्तृत जानकारी दी, वहीं प्रवेश उत्सव प्रभारी श्रीमती दीपा चौहान ने सत्र 2025-26 के 100% बोर्ड रिजल्ट तथा विद्यालय में संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएमसी सदस्य मोहनलाल मीणा, पूर्व प्रधानाचार्य एवं श्री बृजेश शर्मा उपस्थित रहे। सभी स्टाफ सदस्यों ने अधिक से अधिक नामांकन के लिए छात्रों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक कृष्ण गोविंद शर्मा द्वारा राष्ट्रगान करवाकर किया गया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan

Facebook:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.facebook.com/RajasthaneNews

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#PraveshUtsav #MayjaSchool #EducationNews #PMShriVidyalaya #StudentWelcome #KeshoraiPatan #SchoolEvent #RajasthanEducation #NewAdmission #SchoolNews