Categories लोड हो रही हैं...

मावली में शिक्षक संघ अंबेडकर ने अवकाश मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

मावली में राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) ने शिक्षा मंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय सत्र तिथि और तीन दिन के उपार्जित अवकाश की मांग की।

आजाद मुल्तानी13 March 2026
मावली में शिक्षक संघ अंबेडकर ने अवकाश मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

मावली में शिक्षक संघ अंबेडकर ने अवकाश मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

मावली कस्बे से राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के प्रतिनिधि मंडल ने संरक्षक एवं सलाहकार तथा पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन लाल दिलावर के नाम एक सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

यह ज्ञापन संघ के माध्यम से अतिरिक्त जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार ओझा को दिया गया।

ब्लॉक कोषाध्यक्ष सोहन लाल बलाई ने बताया कि प्रदेश के समस्त राजकीय विद्यालयों का सत्र 2026–2027 पूर्व निर्धारित समय के अनुसार 1 जुलाई 2026 से शुरू किया जाना चाहिए। लेकिन वर्तमान में सरकार द्वारा विद्यालयों को 21 जून 2026 से प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है।

शिक्षक संघ ने सरकार से अनुरोध किया है कि यदि विद्यालय 21 जून से संचालित किए जाते हैं तो शिक्षकों को तीन दिन का उपार्जित अवकाश अलग से दिया जाए, जिससे शिक्षकों में असंतोष की स्थिति नहीं बने।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश संरक्षक एवं सलाहकार पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु, ब्लॉक कोषाध्यक्ष सोहन लाल बलाई, दिनेश चंद्र, हिम्मत लाल सहित कई शिक्षक सदस्य उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MavliNews #RajasthanTeachersUnion #ShikshakSangh #RajasthanEducation #UdaipurNews #TeachersLeave #MadanLalDilawar #RajasthanNews #eNewsBharat