Categories लोड हो रही हैं...

मावली में सालवी समाज प्रतिभा सम्मान समारोह, 1500 लोग शामिल

मावली में सालवी समाज के संभाग स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्रों, कर्मचारियों और प्रतिभाओं का सम्मान, विधायक ने शिक्षा के लिए 25 लाख की घोषणा की।

आजाद मुल्तानी15 April 2026
मावली में सालवी समाज प्रतिभा सम्मान समारोह, 1500 लोग शामिल

मेवाड़ सालवी समाज संस्था साठ खेड़ा कुचोली द्वारा संभाग स्तरीय अखिल मेवाड़ सालवी समाज प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम विधायक पुष्कर लाल डांगी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

संस्था सचिव रतन लाल पीपावास ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में कक्षा 8वीं के 20, कक्षा 10वीं के 45, कक्षा 12वीं के 55 विद्यार्थियों सहित नवनियुक्त 22 कर्मचारी, 10 सेवानिवृत्त कर्मियों और राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर चयनित तथा नीट में सफल प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे बाबा रामदेव और डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक पुष्कर लाल डांगी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और डॉ. भीमराव अंबेडकर के संघर्षों को याद करते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने समाज के युवाओं से शिक्षित और जागरूक बनकर एक मजबूत और सभ्य भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की।

इस अवसर पर विधायक ने शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 25 लाख रुपये की घोषणा भी की।

कार्यक्रम में समाज के लगभग 1500 लोगों की उपस्थिति रही, जिससे समारोह सफल और प्रेरणादायक बना।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#मावली #सालवी_समाज #प्रतिभा_सम्मान #उदयपुर #राजस्थान_समाचार #Education #TalentAward #RajasthanNews #PushkarLalDangi #NEETSuccess

मावली में सालवी समाज प्रतिभा सम्मान समारोह, 1500 लोग शामिल | eNews Bharat