Categories लोड हो रही हैं...

मावली रेलवे स्टेशन में CPR और BLS ट्रेनिंग आयोजित

मावली जंक्शन रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों के लिए CPR और BLS ट्रेनिंग आयोजित, जीवन रक्षक उपायों की जानकारी और हेड्स ऑन प्रैक्टिस करवाई गई।

आजाद मुल्तानी14 March 2026
मावली रेलवे स्टेशन में CPR और BLS ट्रेनिंग आयोजित

जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रेलवे स्वास्थ्य इकाई के तत्वाधान में रेलवे कर्मचारियों के लिए सीपीआर (CPR) और बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य इकाई प्रभारी डॉ. अंशुमान शर्मा के निर्देशन में किया गया। प्रशिक्षण में मुख्य फार्मासिस्ट गिरिराज मीणा और मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक सुशील कुमार टेलर ने RPF, लाइन रनिंग, ट्रैफिक और कमर्शियल तथा इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों को आपातकाल में जीवन रक्षक उपायों की जानकारी दी।

इस दौरान डॉ. अंशुमान शर्मा ने CPR देने की प्रक्रिया को डेमो के माध्यम से समझाया और कर्मचारियों को हेड्स ऑन प्रैक्टिस भी करवाई गई। प्रशिक्षण में कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता देने की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में स्टेशन अधीक्षक सियाराम मीणा, स्टेशन मास्टर भूर सिंह मीणा, रे.सु.ब. प्रभारी उप निरीक्षक त्रिलोकचंद, ASI मोहनलाल जाट, दिनेश चंद्र (स्वास्थ्य सहायक) सहित कई वेंडर्स और यात्रीगण उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MawaliRailway #CPRTraining #BLSTraining #RailwayHealthUnit #LifeSupportWorkshop #RailwayEmployees #EmergencyResponse #RajasthanNews #eNewsBharat #EmployeeTraining

मावली रेलवे स्टेशन में CPR और BLS ट्रेनिंग आयोजित | eNews Bharat