भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती मावली के रामदेव चौक, चमनपुरा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए सामाजिक सुधार, समानता, महिला उत्थान और दलित उत्थान के कार्यों को विस्तार से बताया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम में सुरेश देशबंधु (प्रदेश संरक्षक एवं सलाहकार, पूर्व प्रदेश महामंत्री), निरंजन मीणा, धर्मेंद्र सिंह गुर्जर, मनोज गुसर, अभिषेक गुसर, संदीप गांवरी, बाबूलाल गुसर, नाथू लाल, जसराज, हेमलता, विनोद रेगर, जोरावर रेगर, राहुल रेगर, विकास मीणा, कमलेश मीणा, रेखा गुसर, आशा सोनवाल, पार्वती बाई, सुगना, इंद्रा देशबंधु, बाबूलाल (पूर्व सरपंच बढ़ियार), विकास, नितिन, कुसुम, हेमलता सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में माताएं-बहनें उपस्थित रहीं।
सभी ने बाबा साहब के विचारों को अपनाने और समाज में समानता व न्याय स्थापित करने का संकल्प लिया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




