अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की मंडलीय परिषद राजस्थान की टोंक शाखा सभा के आग्रह पर प्रथम मंडलीय परिषद की बैठक का आयोजन टोंक स्थित कनक वाटिका में किया गया।
इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान माथुर वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवदयाल मथुरिया उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश कार्यकारिणी के संरक्षक श्री जगदीश प्रसाद मथुरिया, पूर्व उद्योग अधिकारी श्री शिवचरण मथुरिया, प्रदेश मंत्री श्री रमेश मथुरिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री नारायण प्रसाद मथुरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुनील गुप्ता, प्रदेश असहायता सहयोग प्रभारी श्री हनुमान प्रसाद मथुरिया सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में तलावड़ा शाखा सभा से पंचायत समिति सदस्य श्री हनुमान प्रसाद मथुरिया, टोंक शाखा सभा अध्यक्ष हरिओम गुप्ता, दर्पण प्रभारी विनोद झोपड़ियां, सह कोषाध्यक्ष मुकुट झोपड़ियां, मीडिया प्रभारी महेश कुमार मथुरिया सहित राजस्थान की विभिन्न शाखाओं—कोटा, जयपुर, अलवर, भरतपुर, खंडार, तलावड़ा, बहरावंडा कला, सवाई माधोपुर और गंगापुर—से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में समाज सुधार पर विशेष चर्चा हुई। प्रदेश कार्यकारिणी के संरक्षक श्री जगदीश मथुरिया ने समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवदयाल मथुरिया ने सभी शाखाओं को नियमित बैठक आयोजित करने और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रहने का आह्वान किया।
उन्होंने ब्लड डोनेशन, वृक्षारोपण और असहाय व्यक्तियों की सहायता जैसे जनहित कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही और महासभा व प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के अंत में टोंक शाखा सभा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक का समापन किया गया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




