मुख्य अतिथि श्री कालीचरण जी खंडेलवाल व माथुर वैश्य समाज प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवदयाल जी मथुरिया तथा जनहित सोसाइटी अध्यक्ष श्री दिलीप जी गुप्ता के द्वारा माथुर वैश्य जनहित सोसाइटी के भवन का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया।
माथुर वैश्य जनहित सोसाइटी द्वारा दाहरसेन स्मारक के सामने माथुर वैश्य सेवा सदन की बनने वाली बहुमंजिला इमारत का भूमि पूजन कार्यक्रम दिनांक 10/04/2026 को मुख्य अतिथि श्री कालीचरण जी खंडेलवाल, राजस्थान के माथुर वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवदयाल जी मथुरिया, जनहित सोसाइटी अजमेर के अध्यक्ष श्री दिलीप जी गुप्ता एवं मंत्री श्री प्रवीण जी गुप्ता के कर कमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अजमेर शाखा सभा अध्यक्ष श्री महेंद्र जी गुप्ता, मंत्री श्री राजीव जी गुप्ता, सवाई माधोपुर, खंडार से डॉ. भरत लाल जी मथुरिया, राजस्थान प्रदेश मंत्री श्री रमेश चंद जी मथुरिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री नारायण जी मथुरिया, बृजेश जी मथुरिया (संयोजक), पूर्व प्रदेश मंत्री युवादल महेश कुमार मथुरिया, पूर्व खंडार शाखा सभा अध्यक्ष व प्रदेश के दर्पण प्रभारी श्री विनोद जी झोपड़ियां सहित देशभर से आए भामाशाह उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




