मार्ग आईटीआई आदिवासी युवाओं के लिए बन रहा रोजगार का सशक्त माध्यम
जिले के आदिवासी क्षेत्र में कार्यरत सर्जन फाउंडेशन द्वारा संचालित मार्ग आईटीआई शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। यह संस्थान विशेष रूप से उन छात्रों के लिए अवसर प्रदान कर रहा है जिन्होंने किसी कारणवश बीच में अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी।
संस्था द्वारा विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा, भोजन तथा छात्रावास में आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर और दूरस्थ क्षेत्रों के छात्र भी तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर सकें।
प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर वातावरण में स्थित इस संस्थान में फिटर, वायरमैन, टर्नर, सोलर टेक्नीशियन, CNC, VMC, मोटर रिवाइंडिंग सहित विभिन्न रोजगारपरक तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण दिया जाता है।
प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद छात्रों को रोजगार से जोड़ने के लिए निजी कंपनियों तथा सरकारी विभागों के सहयोग से कैंपस भर्ती शिविर आयोजित किए जाते हैं। रोजगार कार्यालय द्वारा आयोजित इन भर्ती कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को उनकी योग्यता और कौशल के अनुसार नौकरी प्राप्त करने का अवसर मिलता है।
संस्था का उद्देश्य आदिवासी क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें तकनीकी कौशल के माध्यम से बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाना है। मार्ग आईटीआई आज क्षेत्र के युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार का महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभर रहा है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




