आगामी पदयात्रा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को मनोहरथाना उपखंड कार्यालय में क्षेत्रीय विधायक गोविन्द रानीपुरिया के सानिध्य में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में 9 तारीख को प्रस्तावित झालावाड़-बारां सांसद दुष्यंत सिंह की कामखेड़ा पदयात्रा एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक समन्वय और विभागवार जिम्मेदारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
विधायक गोविन्द रानीपुरिया ने सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने पर जोर दिया।
बैठक में उपखंड अधिकारी पुष्कर सिंह मित्तल, तहसीलदार माधोसिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी पुखराज मीणा, विकास अधिकारी कैलाश मीणा, ब्लॉक सीएमएचओ कौशल लोधा, प्रोग्रामर पवन लोधा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan




