मांगरोल थाना क्षेत्र के भटवाड़ा गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां पिता द्वारा दारू पीने से मना करने पर नाराज होकर एक युवक ने खेतों में उपयोग होने वाली नैनो यूरिया दवा का सेवन कर लिया।
घटना के अनुसार ईश्वरलाल पुत्र साबलाल बैरवा, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी भटवाड़ा, ने पारिवारिक विवाद के बाद यह कदम उठाया। जैसे ही उसकी तबीयत बिगड़ी, परिजन उसे तुरंत उपजिला चिकित्सालय मांगरोल लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
अस्पताल में तैनात डॉक्टर महेंद्र मीणा और नितेश खत्री ने युवक का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय बारां रेफर कर दिया गया।
सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में माहौल तनावपूर्ण और चिंताजनक बना हुआ है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan




