Categories लोड हो रही हैं...

मांगरोल गांव में जल संकट से पशु प्यासे, ग्रामीण परेशान

मांगरोल के पाडलिया गांव में नलों में पानी नहीं आने से लोग और पशु परेशान, ग्रामीण निजी स्रोतों से पानी जुटाकर हालात संभाल रहे हैं।

जयप्रकाश शर्मा15 April 2026
मांगरोल गांव में जल संकट से पशु प्यासे, ग्रामीण परेशान

मांगरोल क्षेत्र के पाडलिया गांव में जल संकट गहराता जा रहा है, जिससे न केवल ग्रामीण बल्कि पशु भी प्यासे रहने को मजबूर हैं। सरकार की ‘हर घर नल, हर घर जल’ योजना कागजों में तो सफल नजर आती है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।

सायगढ़ पेयजल परियोजना के तहत गांव में नल कनेक्शन तो दिए गए, लेकिन पिछले चार से पांच वर्षों से इन नलों में पानी नहीं आ रहा है। इसके चलते ग्रामीणों को निजी नलकूपों और सार्वजनिक हैंडपंपों के फ्लोराइड युक्त पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

पानी की कमी का सबसे ज्यादा असर पशुओं पर पड़ रहा है। गांव में पशुओं के लिए बनी खेळ (जलाशय) में भी लंबे समय से पानी नहीं भरा गया है, जिससे मवेशियों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि वे खुद निजी नलकूपों से पाइपलाइन के जरिए खेळ में पानी भरने का प्रयास कर रहे हैं।

पशुपालकों का कहना है कि बाणगंगा नदी में भी जल प्रवाह नहीं है और मवेशियों के उतरने के लिए केटल रैंप की व्यवस्था भी नहीं है। ऐसे में पशुओं को पानी पिलाना बड़ी चुनौती बन गया है, जबकि आवारा पशु तो और भी ज्यादा परेशान हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सायगढ़ पेयजल योजना के तहत नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, खेळ में पानी भरवाया जाए और बाणगंगा नदी में केटल रैंप का निर्माण किया जाए, ताकि पशुओं को पर्याप्त पानी मिल सके।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#मांगरोलन्यूज #जलसंकट #ग्रामीणसमस्या #पशुपालक #राजस्थानन्यूज #पानीकीकमी #बाणगंगानदी #जनसमस्या #हरघरजल #eNewsBharat

मांगरोल गांव में जल संकट से पशु प्यासे, ग्रामीण परेशान | eNews Bharat