मांगरोल जिला वॉलीबॉल संघ के चुनाव चार वर्ष बाद 12 अप्रैल को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महलपुर में संपन्न हुए। चुनाव के मुख्य अधिकारी सत्यनारायण चौरासिया और दिनेश मधुकर रहे।
चुनाव अधिकारी द्वारा घोषणा की गई कि सभी पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। जिसमें अध्यक्ष पद पर निर्मल माथोडिया, सचिव दिनेश कुमार नागर, कोषाध्यक्ष देवेश मेहरा, उपाध्यक्ष कोशल सुमन, ओम प्रकाश सेन, लक्ष्य नागर, गजानंद प्रजापति, अमित गोड सहित अन्य पदाधिकारी निर्वाचित हुए।
संयुक्त सचिव एवं तकनीकी सलाहकार सहित कई अन्य पदों पर भी चयन किया गया। इसके बाद सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से मुकेश मेहरा को संरक्षक नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आनंद गर्ग (पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा), अध्यक्षता कपिल देव शर्मा तथा पर्यवेक्षक जिला खेल अधिकारी विशाल सिंह एवं राजस्थान वॉलीबॉल संघ पर्यवेक्षक अनुप मेहरा रहे।
इस अवसर पर सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। मंच संचालन प्रहलाद सिंह सोलंकी द्वारा किया गया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




