मांगरोल पंचायत समिति मांगरोल उपशाखा में बुधवार को राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पंचायत समिति मांगरोल के सभागार में संघ के चुनाव पर्यवेक्षक लोकेन्द्रसिंह एवं शरद तोमर की देखरेख में यह चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए।
चुनाव में सर्वसम्मति से महावीर मीणा ग्राम विकास अधिकारी को ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया, जिसका सभी ग्राम विकास अधिकारियों ने समर्थन किया।
इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर पिंकी कश्यप, मंत्री पद पर देवेंद्र सुजाड़िया तथा सदस्य पद पर विष्णु गौठानियां, सुषमा जोशी आदि को चुना गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव पर्यवेक्षकों द्वारा शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राजाराम मीणा, ओमप्रकाश नागर, ब्रजमोहन माली, रमेशचंद्र नागर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का साफा बांधकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan




