Categories लोड हो रही हैं...

वंदे गंगा अभियान तहत मांगरोल में वृक्षारोपण तैयारी शुरू

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत मांगरोल में वृक्षारोपण की तैयारियां तेज हुईं। अधिकारियों ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर गड्ढे खुदवाए।

जयप्रकाश शर्मा6 June 2026
वंदे गंगा अभियान तहत मांगरोल में वृक्षारोपण तैयारी शुरू

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत मांगरोल में वृक्षारोपण की तैयारियां

राज्य सरकार के "वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान" के अंतर्गत मांगरोल क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान के तहत गुरुवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) खंड मांगरोल में वृक्षारोपण की तैयारियों का निरीक्षण किया गया।

जयपुर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय से अभियान की समीक्षा एवं निरीक्षण के लिए पहुंचीं अंतिमा सैन ने विभागीय अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थलों का दौरा किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता लक्ष्मीनारायण मीणा, सहायक अभियंता शीतल चौधरी, कनिष्ठ अभियंता चंद्रप्रकाश नागर, संजीव सैनी एवं नितेश मीणा सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने इटावा रोड स्थित मिनी सचिवालय परिसर का निरीक्षण कर वृक्षारोपण के लिए गड्ढे खुदवाने के कार्य का अवलोकन किया। इसके साथ ही राज्य राजमार्ग संख्या-198 (एसएच-198) पर भी पौधारोपण अभियान के तहत गड्ढे तैयार किए गए, ताकि आगामी वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पौधारोपण स्थलों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अभियान को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जल संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा यह अभियान 25 मई से 5 जून तक संचालित किया गया।

इस अवसर पर बारां राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की कनिष्ठ अभियंता समीक्षा मीणा भी अपने स्टाफ के साथ मौजूद रहीं। अधिकारियों ने अभियान को जनभागीदारी से जोड़ते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/people/%E0%A4%88-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/61572933945394

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#VandeGangaAbhiyan #WaterConservation #TreePlantation #MangrolNews #BaranNews #EnvironmentProtection #JalSanrakshan #GreenRajasthan #PWDMangrol #PlantationDrive #RajasthanNews #EcoFriendly #eNewsBharat

वंदे गंगा अभियान तहत मांगरोल में वृक्षारोपण तैयारी शुरू | eNews Bharat