Categories लोड हो रही हैं...

मांगरोल में सरसों भूसे से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली नाले में पलटा

मांगरोल के बोहत कस्बे में सरसों भूसे से भरा ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया, हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

जयप्रकाश शर्मा11 April 2026
मांगरोल में सरसों भूसे से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली नाले में पलटा

तहसील क्षेत्र के बोहत कस्बे में शुक्रवार को सरसों भूसे से भरा ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली हिंगोनिया सड़क मार्ग पर अस्पताल के सामने नाले के पास अनियंत्रित होकर पलट गया।

बताया जा रहा है कि चालक सामने से आ रहे वाहन को साइड देने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और नाले की सुरक्षा दीवार तोड़ते हुए नाले में जा गिरा।

हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रॉली और उसमें भरे भूसे को नुकसान पहुंचने से आर्थिक हानि हुई है।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर शाम करीब 4 बजे क्रेन मौके पर पहुंची, लेकिन शुरुआती प्रयास सफल नहीं हो सके।

बाद में जेसीबी और क्रेन की मदद से देर शाम तक ट्रॉली को नाले से बाहर निकाल लिया गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त नाले की दीवार की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MangrolNews #RoadAccident #TractorTrolley #RajasthanNews #LocalNews #BreakingNews #AccidentUpdate #eNewsBharat