Categories लोड हो रही हैं...

मांगरोल में ट्रैक्टर पलटी, चालक की दर्दनाक मौत हादसे में

मांगरोल क्षेत्र में सरिया से भरा ट्रैक्टर जानवर बचाने के दौरान पलट गया, हादसे में चालक की गंभीर चोट से मौके पर ही मौत हो गई।

जयप्रकाश शर्मा17 April 2026
मांगरोल में ट्रैक्टर पलटी, चालक की दर्दनाक मौत हादसे में

थाना क्षेत्र के बोरदा गांव के पास सीसवाली मार्ग पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें सरिया से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली सरिया लेकर मांगरोल की ओर आ रहा था। बोरदा गांव की तलाई के पास सड़क पर अचानक सामने जानवर आ जाने से चालक ने वाहन को संभालने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर पलटी खा गया।

हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और सिर में गहरी चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान ओम प्रकाश पुत्र सूरजमल भील, उम्र 40 वर्ष, निवासी उदपुरिया थाना सीसवाली के रूप में हुई है। हादसा लगभग शाम 5 बजे बोरदा तलाई के पास हुआ।

मृतक के भाई सोनू भील की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बाद में परिजनों को सौंप दिया।

इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#मांगरोल #सड़कहादसा #ट्रैक्टरदुर्घटना #राजस्थानन्यूज #सीसवाली #बोरदागांव #क्राइमन्यूज #AccidentNews #eNewsBharat #RajasthanNews