स्वच्छता सप्ताह के शुभारम्भ पर नगर पालिका मांगरोल ने विशेष अभियान आयोजित किया
राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित स्वच्छता सप्ताह के शुभारम्भ पर नगर पालिका मांगरोल ने राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड परिसर, वार्ड नं. 30 पीएचईडी क्षेत्र एवं अंबेडकर भवन में विशेष सफाई एवं स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया।
इस अभियान में नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामूहिक श्रमदान किया और संबंधित क्षेत्रों में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए प्रेरित करना रहा। उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया और नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
नगर पालिका मांगरोल द्वारा स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता जागरूकता और श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि शहर को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सके।
इस अवसर पर नगर पालिका मांगरोल के अधिशाषी अधिकारी भावेश रजक, कनिष्ठ अभियंता अक्षय गालव, MIS इंजीनियर सुमित गालव और नगर पालिका मांगरोल की IEC पार्टनर श्री ऐ.के. बालाजी की टीम प्रमोद मीणा, मोनिका मीणा और सुचिता उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




