Categories लोड हो रही हैं...

मांगरोल में सुरक्षा सखियों की बैठक, महिलाओं के अधिकार बताए

मांगरोल पुलिस थाने में सुरक्षा सखियों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी देकर जागरूक किया।

Enews Bharat6 March 2026
मांगरोल में सुरक्षा सखियों की बैठक, महिलाओं के अधिकार बताए

सुरक्षा सखियों की बैठक में महिलाओं के अधिकारों पर दी जानकारी

मांगरोल (जयप्रकाश शर्मा)। मांगरोल पुलिस थाना परिसर में गुरुवार 5 मार्च को सुरक्षा सखियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई।

बैठक में थाना के एएसआई रमेश सैन और एएसआई रमेश कुमार चौधरी ने सुरक्षा सखियों को महिला और बाल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनों के बारे में विस्तार से बताया।

सुरक्षा सखी संवाद पखवाड़ा के तहत आयोजित इस बैठक में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 और घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 सहित कई कानूनों के प्रावधानों पर चर्चा की गई।

इसके अलावा महिलाओं से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न कानून 2013 और किशोर न्याय अधिनियम 2015 जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी सुरक्षा सखियों को जागरूक किया गया।

बैठक में मौजूद महिलाओं को कानूनों की जानकारी देकर समाज में जागरूकता फैलाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित किया गया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MangrolNews #WomenSafety #SurakshaSakhi #RajasthanPolice #WomenRights #ChildProtection #AwarenessProgram #RajasthanNews #PoliceInitiative #eNewsBharat