Categories लोड हो रही हैं...

मांगरोल शहरी सेवा शिविर का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण सफलतापूर्वक

मांगरोल में आयोजित शहरी सेवा शिविर का उपनिदेशक ने औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए तथा विभिन्न प्रमाण पत्र वितरित किए।

जयप्रकाश शर्मा23 June 2026
मांगरोल शहरी सेवा शिविर का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण सफलतापूर्वक

मांगरोल में शहरी सेवा शिविर का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण

राज्य सरकार द्वारा संचालित शहरी सेवा शिविर अभियान के तहत नगर पालिका मांगरोल की ओर से 22 जून को अम्बेडकर भवन में शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान स्थानीय निकाय विभाग, कोटा के उपनिदेशक (क्षेत्रीय) ने शिविर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक ने पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों और आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान किया जाए, ताकि नागरिकों को अधिकतम राहत मिल सके।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भावेश रजक ने बताया कि शिविर के दौरान 2 निर्माण स्वीकृतियां, 2 जन्म प्रमाण पत्र, 1 विवाह प्रमाण पत्र तथा 5 आवासीय पट्टों का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNews Bharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNews Bharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#मांगरोल #शहरी_सेवा_शिविर #नगरपालिका #राजस्थान #जनसेवा #LocalBody #GovernmentScheme #eNewsBharat #HindiNews #BreakingNews #PublicService #Kota

मांगरोल शहरी सेवा शिविर का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण सफलतापूर्वक | eNews Bharat