मांगरोल में शहरी सेवा शिविर जारी, नागरिकों को मिल रही राहत
राज्य सरकार द्वारा 12 जून से शुरू किए गए शहरी सेवा शिविर अभियान के तहत नगर पालिका मांगरोल द्वारा अंबेडकर भवन में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के अंतर्गत 15 जुलाई तक विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
सोमवार को उपखंड अधिकारी ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिविर प्रभारी एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की सभी उचित समस्याओं का त्वरित समाधान कर आमजन को अधिकतम राहत प्रदान की जाए।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भावेश रजक ने बताया कि 12 जून से 15 जुलाई तक चलने वाले शहरी सेवा शिविर के अंतर्गत नगर की साफ-सफाई, सड़क, पेयजल, विद्युत, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण, विभिन्न योजनाओं के पट्टे, निर्माण स्वीकृति, पेंशन, शौचालय निर्माण तथा प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अनेक जनहित कार्यों का निस्तारण किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 15 जून को आयोजित शिविर में एक पट्टा पुनः वैध किया गया। साथ ही तीन जन्म प्रमाण पत्र एवं दो मृत्यु प्रमाण पत्र भी लाभार्थियों को वितरित किए गए। शिविर के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराकर राहत पहुंचाई जा रही है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




