Categories लोड हो रही हैं...

मांगरोल में SDPI ने CCTV और पेयजल व्यवस्था मांगी

मांगरोल में SDPI कार्यकर्ताओं ने अभय कमांड के बंद CCTV कैमरे चालू करने और भीषण गर्मी में सार्वजनिक स्थानों पर ठंडे पानी की व्यवस्था की मांग की।

जयप्रकाश शर्मा28 April 2026
मांगरोल में SDPI ने CCTV और पेयजल व्यवस्था मांगी

मांगरोल नगर में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष जाकिर हुसैन के नेतृत्व में उपखंड कार्यालय पहुंचकर मांगरोल कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों को सुचारू रूप से चालू करने तथा कस्बे के मुख्य चौराहों एवं सरकारी कार्यालयों में ठंडे पानी की व्यवस्था की मांग को लेकर प्रशासक व उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।

नगर अध्यक्ष जाकिर हुसैन ने बताया कि लगभग 3 वर्ष पूर्व 40 लाख रुपये के बजट से सुरक्षा व्यवस्था के तहत पूरे कस्बे में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे तथा अभय कमांड सेंटर की स्थापना की गई थी। लेकिन पिछले 7-8 महीनों से अधिकांश कैमरे देखरेख के अभाव में बंद पड़े हैं।

उन्होंने कहा कि कस्बे में आए दिन मोबाइल चोरी, बाइक चोरी और जेबतराशों की घटनाएं बढ़ रही हैं। सीसीटीवी कैमरे बंद होने से घटनाओं की रिकॉर्डिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान नहीं हो पा रही है, जिससे अपराधी पुलिस की पकड़ से बच निकलते हैं और व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी सीसीटीवी कैमरों का सुचारू रूप से संचालन अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए नगर पालिका द्वारा मुख्य चौराहों, मार्गों और सरकारी कार्यालयों में शीतल पेयजल की उचित व्यवस्था की भी मांग की गई।

प्रशासन की ओर से दोनों मांगों पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।

ज्ञापन देने वालों में प्रदेश महासचिव नदीम अख्तर, नगर अध्यक्ष जाकिर हुसैन, उपाध्यक्ष नियाज अहमद, जिला कमेटी सदस्य लियाकत हुसैन, नगर कमेटी सदस्य मो. रफीक, असगर अली, अल्ताफ हुसैन, मो. कलीम, तजम्मुल हुसैन, मुसर्रत हुसैन, मो. सईद, प्रवक्ता मो. रिजवान सहित अन्य लोग शामिल रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MangrolNews #SDPI #CCTVCamera #AbhayCommand #WaterProblem #RajasthanNews #LocalNews #PublicIssue #SecurityIssue #eNewsBharat

मांगरोल में SDPI ने CCTV और पेयजल व्यवस्था मांगी | eNews Bharat