Categories लोड हो रही हैं...

मांगरोल में सड़क सुरक्षा अभियान, बिना हेलमेट चालकों पर चालान

मांगरोल में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस ने बिना हेलमेट व नियम तोड़ने वालों पर चालान किए। लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

जयप्रकाश शर्मा11 April 2026
मांगरोल में सड़क सुरक्षा अभियान, बिना हेलमेट चालकों पर चालान

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को मांगरोल-बारां सड़क मार्ग पर कुंड मियाडा रोड के पास सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सदर थाना बारां के एएसआई उमाशंकर सहित पुलिस जाप्ते ने सड़क मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों, विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को रोककर यातायात नियमों की जानकारी दी।

पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को समझाइश देते हुए कहा कि जीवन अमूल्य है और इसकी सुरक्षा के लिए हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि हेलमेट न पहनने और सीट बेल्ट का प्रयोग न करने से दुर्घटना की स्थिति में गंभीर चोट या जान का खतरा बढ़ जाता है।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों, दोपहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी बैठाने वालों तथा यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों के 20 से अधिक चालान बनाए गए।

साथ ही वाहन चालकों को भविष्य में नियमों की पालना करने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक कर उनकी जान की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

उन्होंने बताया कि इस प्रकार के अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। अभियान के दौरान कुछ समय के लिए यातायात भी नियंत्रित किया गया। आमजन ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित की हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MangrolNews #RoadSafety #HelmetChallan #TrafficRules #RajasthanNews #PoliceAction #AwarenessCampaign #eNewsBharat

मांगरोल में सड़क सुरक्षा अभियान, बिना हेलमेट चालकों पर चालान | eNews Bharat