मांगरोल मुख्य बारां-मांगरोल सड़क मार्ग पर पाडलिया गांव संपर्क सड़क के आधे हिस्से तक कूड़े के ढेर और उन पर आवारा पशुओं का जमावड़ा एक गंभीर समस्या बन गया है, जिससे राहगीरों की सुरक्षा और स्वच्छता दोनों प्रभावित हो रही हैं।
पाडलिया गांव के नवयुवक मंडल के सत्यनारायण गुर्जर, जगदीश योगी, जगदीश पांचाल और घांसीलाल राठौड़ ने बताया कि आगामी 3 मई को वीर तेजाजी महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें दूर-दराज से हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे मकानों से महिलाओं द्वारा कचरा फेंके जाने और पशुपालकों द्वारा गोबर व अन्य अपशिष्ट डालने के कारण सड़क पर गंदगी का बड़ा ढेर जमा हो गया है, जिससे सड़क की आधी चौड़ाई ही शेष रह गई है।
इस गंदगी के ढेर पर आवारा पशुओं का जमावड़ा होने से सड़क पर दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है। पैदल यात्रियों और बाइक चालकों को पशुओं के बीच से गुजरना पड़ता है, जिससे हादसे की आशंका बढ़ जाती है।
नवयुवक मंडल के सदस्यों ने ग्राम पंचायत सरपंच से मांग की है कि सड़क किनारे फैले कचरे को जेसीबी मशीन से तुरंत हटाकर क्षेत्र को साफ-सुथरा किया जाए ताकि श्रद्धालुओं और आमजन को सुरक्षित आवागमन मिल सके।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




