मांगरोल तहसील क्षेत्र के बोहत कस्बे में सड़क निर्माण कार्य के चलते उड़ती धूल अब बड़ी समस्या बन गई है। मुख्य बांरा-मांगरोल सड़क मार्ग पर करीब तीन किलोमीटर तक सीसी रोड निर्माण के कारण वाहनों की आवाजाही से धूल के गुबार उठ रहे हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों गोकुल पोटर, रामकिशन सुमन, धर्मराज पोटर और बच्छराज सुमन ने बताया कि सड़क की खुदाई और भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से हालात बेहद खराब हो गए हैं। दिनभर उड़ती धूल के कारण घरों और दुकानों में मोटी परत जम जाती है, जिससे जीवन प्रभावित हो रहा है।
धूल प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और दमा जैसी बीमारियों से ग्रसित लोगों पर पड़ रहा है। लोगों को खांसी, आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं हो रही हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार द्वारा वैकल्पिक बाइपास रोड से वाहनों को डायवर्ट किया गया है, लेकिन खुदाई वाली सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। इससे धूल का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है।
स्थिति इतनी खराब है कि लोग खुद अपने नलकूपों से पानी का छिड़काव कर धूल से बचाव करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द उचित कदम उठाने और नियमित पानी का छिड़काव कराने की मांग की है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




