Categories लोड हो रही हैं...

मांगरोल में समीक्षा बैठक, स्वच्छता व विकास कार्यों पर चर्चा

मांगरोल में समीक्षा बैठक में स्वच्छता, मानदेय भुगतान व विकास कार्यों पर चर्चा हुई, अधिकारियों ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जयप्रकाश शर्मा24 April 2026
मांगरोल में समीक्षा बैठक, स्वच्छता व विकास कार्यों पर चर्चा

मांगरोल कस्बे में 23 अप्रैल को मुकेश माहेश्वरी, अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता पंचायतीराज विभाग जयपुर द्वारा पंचायत समिति मांगरोल परिसर में ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक एवं ग्राम पंचायतों के कार्मिकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

समीक्षा बैठक में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत गांवों में साफ-सफाई, ग्राम पंचायतों में मानदेय पर लगे सुरक्षा गार्ड के भुगतान एवं संवेदक द्वारा पी.एफ. राशि जमा करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक समाप्ति के पश्चात अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता द्वारा ग्राम पंचायत किशनपुरा में रात्रि विश्राम किया गया। इसके बाद शुक्रवार 24 अप्रैल को प्रातः ग्राम पंचायत द्वारा कराए जा रहे सफाई कार्यों का निरीक्षण किया गया।

उन्होंने ग्राम बोरदा का भ्रमण कर साफ-सफाई, पौधारोपण कार्य एवं चारागाह विकास के तहत चारागाह भूमि का अवलोकन किया। साथ ही पंचायत समिति मांगरोल कार्यालय हेतु आवंटित भूमि का मौके पर निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश भी प्रदान किए।

इस दौरान अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता के साथ सुरेश गोदारा (विकास अधिकारी), राकेश माचरा (सहायक अभियन्ता), पंचायत समिति मांगरोल एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Mangrol #ReviewMeeting #SwachhBharatMission #RajasthanNews #RuralDevelopment #CleanlinessDrive #PanchayatiRaj #VillageDevelopment #GovernmentWork #eNewsBharat

मांगरोल में समीक्षा बैठक, स्वच्छता व विकास कार्यों पर चर्चा | eNews Bharat