प्राचीन ढाई कड़ी रामलीला की 151वीं वर्षगांठ के अवसर पर मांगरोल की रामलीला मंडली ने पीपल्दा कला गांव में भव्य लीला प्रस्तुत की। मांगरोल मंडली का स्वागत पीपल्दा की रामलीला मंडली द्वारा गरिमापूर्ण तरीके से किया गया।
रामलीला के दौरान भगवान रघुनाथ मंदिर चौक में कलाकारों ने बाली सुग्रीव संग्राम और तारा बाली संवाद जैसी महत्वपूर्ण लीलाओं का मंचन किया। गांववासियों ने मांगरोल की रामलीला की सुंदरता देखकर प्रशंसा की और कहा कि यह प्रदर्शन पीपल्दा की अपनी रामलीला से भी अधिक आकर्षक रहा।
मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला कलेक्टर अमर सिंह, दिल्ली से डॉ. अर्जुन सिंह देव, केंद्रीय डॉ. अंबिका चतुर्वेदी, साहित्यकार एवं इटावा नगर पालिका अध्यक्ष रजनी सोनी ने मांगरोल मंडली की रामलीला को सराहा।
पीपल्दा की रामलीला मंडली के अध्यक्ष सुरेंद दाधीच और महेंद्र सिंह, संयोजक विश्वामित्र दाधीच ने मांगरोल के वरिष्ठ संचालक महेंद्र कौशिक, महामंत्री कर्मवीर शर्मा, और कलाकार रामदास शर्मा, विनोद जोशी, शिवजी सेन, मांगीलाल राणावत, मदन सोनी, पुष्प चन्द सेन, पुरुषोत्तम सोनी, संदीप शर्मा, राम जोशी, निक्की जोशी, कृष्णा नामा का मंच पर माला एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया।
समारोह में उपस्थित जनता ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए और मांगरोल मंडली के कलाकारों की उत्कृष्ट लीला का आनंद लिया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह की सुंदर लीला आज तक हमारे क्षेत्र में बहुत कम देखने को मिली है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




