Categories लोड हो रही हैं...

मांगरोल में राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन

मांगरोल में ढाई कड़ी रामलीला का समापन राम राज्याभिषेक के साथ हुआ, मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र सिंह आढा ने कलाकारों का सम्मान कर संदेश दिया।

जयप्रकाश शर्मा30 March 2026
मांगरोल में राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन

राम राज्याभिषेक के साथ मांगरोल में ढाई कड़ी रामलीला का भव्य समापन

कुंज चौक पर चैत्र सुदी एकम से शुरू हुई ढाई कड़ी दोहे की ऐतिहासिक रामलीला का रविवार रात भव्य समापन राम राज्याभिषेक के साथ किया गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अंता पुलिस उपाधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह आढा अपनी धर्मपत्नी के साथ उपस्थित रहे। रामलीला समिति के संरक्षक अध्यक्ष परमानंद झाडूलिया द्वारा अतिथि का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया, वहीं उनकी धर्मपत्नी का सम्मान मुनी बाई सोनी ने शॉल ओढ़ाकर किया।

कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम और माता सीता को मुकुट पहनाकर मुख्य अतिथि द्वारा राम राज्याभिषेक की रस्म अदा की गई। इससे पहले रामलीला में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ वध, भरत मिलाप, श्रीराम का स्वागत, देव स्तुति, शिव स्तुति, वानर एवं निषादराज विदाई, तथा नारद आगमन जैसे प्रसंगों का मंचन किया गया।

इसके साथ ही भगवान राम द्वारा प्रजा को उपदेश, इंद्र को अमृत वर्षा का आदेश, शिव-पार्वती संवाद और राम महिमा का वर्णन भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान राम दरबार की आकर्षक झांकी सजाई गई और भगवान राम की आरती कर पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया।

शोभायात्रा के साथ भगवान राम को अयोध्या लाकर राज्याभिषेक किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

समापन से पूर्व मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र सिंह आढा ने रामलीला में योगदान देने वाले सभी कलाकारों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं और उनके आदर्शों पर चलना हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है।

इस अवसर पर रामलीला समिति अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजावत, महामंत्री कर्मवीर शर्मा, वरिष्ठ कलाकार पुरुषोत्तम सोनी

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Ramleela #RamRajyabhishek #Mangrol #ReligiousEvent #IndianCulture #RamDarbar #BharatMilap #DevotionalEvent #CulturalProgram #RajasthanNews