Categories लोड हो रही हैं...

मांगरोल में चैत्र नवरात्र पर श्रीरामलीला आयोजन की तैयारी शुरू

मांगरोल में चैत्र नवरात्र के अवसर पर 19 मार्च से श्रीरामलीला आयोजन होगा, समिति ने पूजा अर्चना कर देवी-देवताओं को निमंत्रण दिया।

जयप्रकाश शर्मा17 March 2026
मांगरोल में चैत्र नवरात्र पर श्रीरामलीला आयोजन की तैयारी शुरू

चैत्र नवरात्र में होने जा रही श्रीरामलीला के लिए पूजा-अर्चना कर निमंत्रण दिया

कस्बे में 19 मार्च से कुंज चौक पर आयोजित होने वाली ढाई कड़ी श्रीरामलीला को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस संबंध में हिन्दू सार्वजनिक श्रीरामलीला मंडल समिति द्वारा राज मंदिर गोवर्धननाथ जी में पहुंचकर पूजा-अर्चना की गई।

समिति के सदस्यों ने ध्वज पताका लेकर मंशापूर्ण गणेश जी महाराज, बालाजी महाराज और भेरुजी महाराज की पूजा-अर्चना कर श्रीरामलीला के आयोजन का विधिवत निमंत्रण दिया।

यह श्रीरामलीला 19 मार्च से 29 मार्च तक आयोजित होगी। कार्यक्रम के तहत 19 मार्च को भगवान श्रीराम जन्म उत्सव, 20 मार्च को धनुष यज्ञ, 21 मार्च को श्रीराम बारात, 22 मार्च को वनवास, 23 मार्च को शूर्पणखा प्रसंग, 24 मार्च को सीता हरण, 25 मार्च को बाली-सुग्रीव युद्ध, 26 मार्च को हनुमान सोदा (मालन-माली खेल), 27 मार्च को लक्ष्मण शक्ति, 28 मार्च को रावण-कुंभकरण-मेघनाद वध तथा 29 मार्च को भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक एवं समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

पूजा-अर्चना में वरिष्ठ रामलीला अध्यक्ष परमानंद झडोलिया, कार्यकारिणी अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजावत, महामंत्री कर्मवीर शर्मा सहित समिति के कई पदाधिकारी एवं कलाकार मौजूद रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MangrolNews #Ramleela #Navratri2026 #ChaitraNavratri #ReligiousEvent #RajasthanNews #CulturalEvent #HinduFestival #Ramleela2026 #IndiaCulture

मांगरोल में चैत्र नवरात्र पर श्रीरामलीला आयोजन की तैयारी शुरू | eNews Bharat