Categories लोड हो रही हैं...

मांगरोल रामलीला में केकई दशरथ संवाद और राम वनवास

मांगरोल में रामलीला के दौरान केकई-दशरथ संवाद और श्रीराम के 14 वर्ष वनवास की भावुक लीला मंचित हुई, दर्शकों ने भक्ति भाव से आनंद लिया।

जयप्रकाश शर्मा24 March 2026
मांगरोल रामलीला में केकई दशरथ संवाद और राम वनवास

केकई व दशरथ संवाद एवं भगवान श्री राम को 14 वर्ष वनवास का मंचन

चैत्र नवरात्र के अवसर पर कुंज चौक में आयोजित ऐतिहासिक ढाई कड़ी की रामलीला में राजा दशरथ और केकई संवाद तथा भगवान श्रीराम के 14 वर्ष वनवास की मार्मिक लीलाओं का मंचन किया गया।

रामलीला में केकई द्वारा दो वरदान मांगने का दृश्य जीवंत रूप से प्रस्तुत किया गया, जिसमें श्रीराम को वनवास और भरत को अयोध्या का राजतिलक देने की मांग ने दर्शकों को भावुक कर दिया। इसके साथ ही चित्रकूट के घाट पर तुलसीदास द्वारा भगवान श्रीराम को चंदन तिलक करने की झांकी भी प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्रजराज सिंह पुरोहित (जोधपुर) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में रामस्वरूप नागर, सत्यवीर भार्गव, डी.के. चौरसिया और समाजसेवी रामप्रताप तिवारी शामिल रहे। सभी अतिथियों ने भगवान श्रीराम की झांकी की आरती कर आशीर्वाद लिया। रामलीला समिति द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

लीला में देवताओं द्वारा मां सरस्वती से प्रार्थना, केकई का कोप भवन जाना और राजा दशरथ से वचन मांगने के प्रसंगों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। श्रीराम, लक्ष्मण और सीता के वनगमन का दृश्य दर्शकों के लिए अत्यंत भावुक रहा।

रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने धार्मिक आयोजन का भरपूर आनंद लिया। आयोजकों ने बताया कि अगले दिन सीता हरण की लीलाओं का मंचन किया जाएगा।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Mangrol #Ramleela #RamVanvas #Kaikeyi #Dashrath #Navratri #ReligiousNews #RajasthanNews #Bhakti #eNewsBharat