Categories लोड हो रही हैं...

मांगरोल में भारत स्वाभिमान और पतंजलि योग समिति का गठन

मांगरोल में भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति का तहसील स्तरीय गठन किया गया। नवगठित टीम ने नशा मुक्ति और योग प्रचार का संकल्प लिया।

जयप्रकाश शर्मा18 May 2026
मांगरोल में भारत स्वाभिमान और पतंजलि योग समिति का गठन

मांगरोल में तहसील स्तर पर भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति का गठन जिला स्तर से पधारे जिला संयोजक हरिनारायण शर्मा, मुख्य संरक्षक घनश्याम शर्मा और किसान संगठन प्रभारी मोहनलाल शर्मा के सानिध्य में किया गया।

बैठक में भारत स्वाभिमान संगठन के तहसील संयोजक पद पर अर्जुन शर्मा फोटोग्राफर को चुना गया, जबकि विनोद कुमार मरमिट को सह प्रभारी बनाया गया। वहीं पतंजलि योग संगठन के प्रभारी वैद्य संदीप शर्मा और सह प्रभारी रामप्रताप शर्मा तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी गई।

किसान संगठन के तहसील प्रभारी बाबूलाल बैरवा तथा सह प्रभारी इंद्रजीत सुमन बनाए गए। युवा प्रकोष्ठ के तहसील प्रभारी सचिन शर्मा और सह प्रभारी गोविंद सुमन को नियुक्त किया गया। संगठन की मीडिया प्रभारी और पर्यावरण एवं रक्तदान शिविर प्रभारी की जिम्मेदारी डॉ. जगदीश निराला को सौंपी गई। वहीं संगठन प्रभारी शिवराज पाराशर और महामंत्री पद पर रविंद्र जैन को मनोनीत किया गया।

बैठक में मांगरोल को नशा मुक्त बनाने और कृषि क्षेत्र में स्वदेशी खाद एवं बीज के उपयोग को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। साथ ही 24, 25 और 26 मई 2026 को आरएसी ग्राउंड कोटा में परमार्थ देव के सानिध्य में आयोजित होने वाले योग शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई।

कार्यक्रम में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। डॉ. जगदीश निराला, हरिमोहन शर्मा और शिवराज पाराशर के काव्य पाठ से आयोजन स्थल निराला निवास का वातावरण साहित्य और संगीत से सराबोर हो गया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: eNews Rajasthan Instagram

Facebook: eNews Bharat Facebook

YouTube (Subscribe): eNews Bharat YouTube

X (Twitter): eNews Rajasthan X

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#पतंजलि_योग_समिति #भारत_स्वाभिमान #मांगरोल #योग_शिविर #नशा_मुक्ति #राजस्थान_समाचार #स्वदेशी_अभियान #किसान_संगठन #योग_प्रचार #eNewsBharat

मांगरोल में भारत स्वाभिमान और पतंजलि योग समिति का गठन | eNews Bharat