Categories लोड हो रही हैं...

मांगरोल में पालिका भूमि पर अतिक्रमण, प्रशासन ने हटाया कब्जा

मांगरोल नगर पालिका की सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने चिन्हित कर अपने कब्जे में लिया और पालिका का बोर्ड लगा दिया।

जयप्रकाश शर्मा30 May 2026
मांगरोल में पालिका भूमि पर अतिक्रमण, प्रशासन ने हटाया कब्जा

मांगरोल नगर पालिका की सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के मामले में पालिका प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जमीन को अपने अधीन ले लिया। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति द्वारा नगर पालिका की भूमि पर कब्जा कर चारों ओर लोहे के एंगल लगाकर हरी मैट से घेराबंदी कर दी गई थी।

मामले की सूचना मिलने पर नगर पालिका प्रशासन मौके पर पहुंचा और संबंधित भूमि का निरीक्षण किया। जांच में भूमि नगर पालिका की सरकारी संपत्ति पाई गई, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वहां नगर पालिका का बोर्ड लगा दिया और भूमि को अपने नियंत्रण में ले लिया।

यह मामला मांगरोल के वार्ड संख्या 30 में जलदाय विभाग के पास, मांगरोल माइनर के निकट स्थित खसरा संख्या 3858 की भूमि से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि एक भूमाफिया द्वारा इस सरकारी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया गया था, लेकिन नगर पालिका की सतर्कता के चलते भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवा लिया गया।

नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#मांगरोल #नगरपालिका #अतिक्रमण #सरकारीजमीन #भूमाफिया #बारांसमाचार #RajasthanNews #BreakingNews #Trending #eNewsBharat