मधुसुदन पैलेस में रविवार को सौ. डॉ. आयुषी जैन की अभिप्रेरणा से स्व सुरजमल वैद की 40वीं पुण्यतिथि के अवसर पर परम सुब्रत मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट जयपुर एवं श्री अरविंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एसएमएस इंदौर के सहयोग से निशुल्क मल्टीस्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में 530 रोगियों का पंजीकरण किया गया और विशेषज्ञ डॉक्टरों ने कैंसर, हृदय, लकवा, मधुमेह, स्त्री एवं प्रसूति रोग, शिशु व बाल रोग, दंत और नेत्र रोग, पैट व लीवर, त्वचा रोग, मूत्र और किडनी रोग जैसी बीमारियों की जांच कर परामर्श दिया।
विशेष जांच में मैमोग्राफी, मुख कैंसर, ई.सी.जी., ब्लड शुगर, सोनोग्राफी और फेबो स्कैन जैसे आधुनिक उपकरणों का उपयोग किया गया।
शिविर का आयोजन वैद परिवार (निरंजन कुमार जैन, अजय कुमार जैन) की ओर से किया गया। उपस्थित मुख्य अतिथि मांगरोल विधानसभा के विधायक प्रमोद जैन भाया, पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा, एवं नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन कोशल सुमन ने शिविर की सराहना की।
शिविर में नगर के कई समाजसेवकों ने भी पूरे दिन सेवा प्रदान की। रोगियों ने इस निःशुल्क चिकित्सा लाभ का उत्साहपूर्वक लाभ उठाया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




