Categories लोड हो रही हैं...

मांगरोल क्षेत्र में सरकारी नलकूप से टैंकर भरने का मामला

मांगरोल के बोहत कस्बे में सड़क निर्माण के लिए ठेकेदार द्वारा सरकारी नलकूप से पानी भरने पर विवाद, ग्रामीणों ने दुरुपयोग का आरोप लगाया।

जयप्रकाश शर्मा17 March 2026
मांगरोल क्षेत्र में सरकारी नलकूप से टैंकर भरने का मामला

सरकारी नलकूप से भरा जाता है पानी का टैंकर

तहसील क्षेत्र के बोहत कस्बे में मुख्य बांरा-मांगरोल मार्ग पर तीन किलोमीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य जारी है। इस दौरान ठेकेदार द्वारा ग्राम पंचायत के सरकारी नलकूप से पानी भरकर टैंकरों के जरिए निर्माण कार्य में उपयोग किए जाने का मामला सामने आया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि यह नलकूप पशुओं की प्यास बुझाने के लिए बनाया गया था, लेकिन ठेकेदार इसका व्यावसायिक उपयोग कर रहा है। ग्रामीण बजरंगलाल सुमन ने बताया कि यह सरकारी ट्यूबवेल मुफ्त बिजली से संचालित होता है और इसका उपयोग केवल पशुओं के लिए निर्धारित है।

उन्होंने कहा कि टैंकरों में पानी भरने के कारण कई बार खेळ में पानी की कमी हो जाती है, जिससे गर्मी के मौसम में पशुओं के लिए संकट उत्पन्न हो सकता है।

वहीं ग्राम पंचायत के सरपंच प्रशासक बाबूलाल चंदेल ने स्पष्ट किया कि ठेकेदार को नलकूप से पानी भरने की कोई अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि यह पानी केवल पशुओं के उपयोग के लिए है और इस तरह के दुरुपयोग को तुरंत रोका जाएगा।

ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई करने और पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MangrolNews #WaterIssue #Nalkoop #RajasthanNews #BaranNews #RuralIssues #WaterCrisis #LocalNews #PublicIssue #Awareness

मांगरोल क्षेत्र में सरकारी नलकूप से टैंकर भरने का मामला | eNews Bharat