Categories लोड हो रही हैं...

मांगरोल नहर सुधार कार्य में अनियमितताओं पर किसानों ने कार्रवाई की मांग

मांगरोल की दायी मुख्य नहर के सुधार कार्य में घटिया निर्माण और दरारों का आरोप लगाते हुए किसानों ने जांच, निर्माण रोकने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।

जयप्रकाश शर्मा23 June 2026
मांगरोल नहर सुधार कार्य में अनियमितताओं पर किसानों ने कार्रवाई की मांग

नहर सुधारिकरण में करोड़ों के निर्माण कार्य में अनियमितताओं पर किसानों ने उठाई कार्रवाई की मांग

राजस्थान सरकार द्वारा नहरों को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से सिंचित क्षेत्र विकास विभाग के माध्यम से नाबार्ड वित्तपोषित योजना के तहत दायी मुख्य नहर का पक्कीकरण कार्य कराया जा रहा है। मूंडली और सोकंदा पुलिया से रक्सपुरिया पुलिया तक करीब 8.76 किलोमीटर लंबाई में 43.44 करोड़ रुपए की लागत से सीसी लाइनिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। हालांकि किसानों ने इस निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है।

संयुक्त किसान संघर्ष समिति के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है। किसानों का आरोप है कि 100 किलोमीटर तथा 103.65 से 104 किलोमीटर के बीच स्लोप और बेड पर मशीनों से की गई सीमेंट कंक्रीट लाइनिंग में जगह-जगह 5 से 10 फीट लंबी आड़ी, तिरछी और सीधी दरारें साफ दिखाई दे रही हैं। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

किसानों ने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर बनी दरारों और क्रैक को छिपाने के लिए संवेदक द्वारा सीमेंट और डामर का घोल भरकर उन्हें ढकने का प्रयास किया गया है। उनका कहना है कि यह गंभीर लापरवाही है, लेकिन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

संयुक्त किसान संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी महावीर मूंडली, समिति संयोजक रामचंद्र मीणा, साहब लाल, मनीष कुमार सहित कई किसानों ने कहा कि क्षेत्र के किसानों की जीवनदायिनी मानी जाने वाली दायी मुख्य नहर को मजबूत बनाने के लिए सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। इसके बावजूद यदि निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन हो रहा है तो यह विभागीय अधिकारियों और संवेदक की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है।

किसानों ने घटिया निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने, निर्माण की निष्पक्ष जांच कराने तथा संवेदक फर्म और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में समिति के पदाधिकारियों ने सिंचित क्षेत्र विकास विभाग के अधिशासी अभियंता

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
हेमराज मीणा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNews Bharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNews Bharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।


#मांगरोल #नहर_निर्माण #किसान #राजस्थान #NABARD #Construction #Irrigation #Jhalawar #eNewsBharat #HindiNews #BreakingNews #AgricultureNews

मांगरोल नहर सुधार कार्य में अनियमितताओं पर किसानों ने कार्रवाई की मांग | eNews Bharat