Categories लोड हो रही हैं...

मांगरोल में हकीकत संग निकले दसवें मोहर्रम के ताजिए शांतिपूर्वक

मांगरोल में मोहर्रम की दसवीं पर ताजिया जुलूस शांतिपूर्वक निकाला गया। अखाड़ों के प्रदर्शन, मातमी धुनों और छबील सेवा के साथ इमाम हुसैन को याद किया गया।

जयप्रकाश शर्मा27 June 2026
मांगरोल में हकीकत संग निकले दसवें मोहर्रम के ताजिए शांतिपूर्वक

मातमी धुनों, अखाड़ों और छबील सेवा के बीच इमाम हुसैन को किया याद

मांगरोल में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की याद में मोहर्रम की दसवीं पर ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण एवं धार्मिक आस्था के साथ निकाला गया। मातमी धुनों और "नारा-ए-तकबीर" के नारों के बीच मुस्लिम समाज के लोगों ने इमाम हुसैन को श्रद्धापूर्वक याद किया।

लाइसेंसधारी सलाम पठान ने बताया कि गुरुवार रात और शुक्रवार दिन में ताजिए निकाले गए। पहला ताजिया इमामबाड़ा मस्जिद से सिपाही मोहल्ला, तहसील रोड और मुख्य बाजार होते हुए निकला, जहां अली अखाड़ा समिति ने पारंपरिक अखाड़ा प्रदर्शन किया। दूसरा ताजिया जामा मस्जिद से अलाव चौक होते हुए कर्बला मैदान पहुंचा, जहां कलंदरी अखाड़ा समिति ने भी पारंपरिक करतब प्रस्तुत किए।

दोनों ताजिए रंगबाड़ी बालाजी मंदिर के सामने से गुजरते हुए करीमनगर पहुंचे, जहां बाणगंगा नदी में उन्हें ठंडा किया गया। वहीं सीसवाली में भी ताजिया जुलूस शांतिपूर्वक निकाला गया और डिबरी कालीसिंध नदी में ताजियों का विसर्जन किया गया।

जुलूस के दौरान मांगरोल तहसीलदार बृजेश सिहरा, थाना प्रभारी विनोद कुमार मीणा तथा पुलिस बल पूरी व्यवस्था के साथ मौजूद रहा। अली अखाड़ा समिति एवं कलंदरी अखाड़ा समिति ने प्रशासन का माला पहनाकर सम्मान भी किया।

मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए छबील लगाकर शरबत एवं दूध का वितरण किया गया। युवाओं ने पारंपरिक अखाड़ा प्रदर्शन किया, जबकि बच्चे और युवा आलम लेकर इमाम हुसैन की शान में नारे लगाते हुए चल रहे थे। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक सौहार्द, अनुशासन और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MangrolNews #BaranNews #MuslimCommunity #ReligiousProcession #RajasthanNews #eNewsBharat #HindiNews #BreakingNews #ReligiousNews

मांगरोल में हकीकत संग निकले दसवें मोहर्रम के ताजिए शांतिपूर्वक | eNews Bharat