पांच फुट के कोबरा का रेस्क्यू
पंचायत समिति के ग्राम मियाडा में अट्टा के बालाजी के पास दोलतराम शर्मा के कच्चे मकान में मंगलवार को एक 5 फीट लंबे ब्लैक कोबरा का सफल रेस्क्यू किया गया।
जानकारी के अनुसार मकान में भूसा और लोहे की इंगल रखी हुई थी। जब ग्रामीण भूसा लेने गया तो उसने वहां कोबरा को बैठे देखा। इसके बाद उसने पड़ोसी प्रधुम्न गोरवाल को सूचना दी, जिन्होंने स्नेक कैचर जसवंत सिंह को मौके पर बुलाया।
स्नेक कैचर जसवंत सिंह ने कड़ी मशक्कत के बाद दीवार के बिल की खुदाई कर कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि गर्मी शुरू होने के साथ ही सांप बिलों से बाहर आने लगे हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
जसवंत सिंह ने अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें और तुरंत अस्पताल पहुंचें। उन्होंने यह भी कहा कि सांपों को नहीं मारना चाहिए, क्योंकि वे किसान मित्र होते हैं और खेतों में चूहों जैसे हानिकारक जीवों को खाकर संतुलन बनाए रखते हैं।
उन्होंने महिलाओं को गोबर के कंडे उठाते समय डंडे का उपयोग करने और पशुपालकों को भूसा निकालते समय सावधानी बरतने की सलाह दी। साथ ही बताया कि इस समय सांप जोड़े में दिखाई दे रहे हैं और कई जगह अंडे भी मिल रहे हैं।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




