Categories लोड हो रही हैं...

मांगरोल में जर्जर मकान गिरा, मलबे में दबे मां-बेटा बचाए

मांगरोल की सहरिया बस्ती में जर्जर मकान अचानक गिर गया। मलबे में दबे मां और बेटे को पुलिस ने राहत कार्य चलाकर सुरक्षित बाहर निकाला।

जयप्रकाश शर्मा7 March 2026
मांगरोल में जर्जर मकान गिरा, मलबे में दबे मां-बेटा बचाए

भरभराकर मकान गिरा, मलबे में दबे मां-बेटे को सुरक्षित निकाला

नगर की सहरिया बस्ती में शुक्रवार रात एक जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से मलबे में एक महिला और उसका बेटा दब गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही मांगरोल थानाधिकारी विनोद मीणा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाकर मां और बेटे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घायल मां-बेटे को एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय भेजा गया। बताया जा रहा है कि बच्चे को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है।

जानकारी के अनुसार मकान पत्थरों से बना हुआ था और छत पर पट्टियां लगी हुई थीं। मकान काफी समय से जर्जर स्थिति में था, जिसके कारण अचानक गिर गया।

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से जर्जर मकानों की जांच कर समय रहते कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MangrolNews #RajasthanNews #HouseCollapse #BaranNews #LocalNews #PoliceAction #BreakingNews #eNewsBharat

मांगरोल में जर्जर मकान गिरा, मलबे में दबे मां-बेटा बचाए | eNews Bharat