Categories लोड हो रही हैं...

मांगरोल में महावीर स्वामी जयंती पर निकली भव्य रथयात्रा

मांगरोल में भगवान महावीर स्वामी की 2624वीं जयंती पर जैन समाज ने पूजा-अर्चना, दान-पुण्य और भव्य रथयात्रा निकालकर श्रद्धा और उत्साह से उत्सव मनाया।

जयप्रकाश शर्मा30 March 2026
मांगरोल में महावीर स्वामी जयंती पर निकली भव्य रथयात्रा

भगवान श्री महावीर स्वामी की 2624वीं जयंती पर मांगरोल में भव्य रथयात्रा

मांगरोल कस्बे में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की 2624वीं जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर जैन समाज के लोगों ने पूजा-अर्चना, दान-पुण्य कर धर्म के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। इसके बाद नगर में गाजे-बाजे के साथ भव्य रथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने नृत्य और भक्ति गीतों के साथ उत्सव को और अधिक आकर्षक बना दिया।

शोभायात्रा पूरे नगर में भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पहुंची, जहां धार्मिक अनुष्ठानों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान पूरा माहौल भगवान महावीर के जयकारों से गूंज उठा।

इस भव्य आयोजन में जैन समाज के निरंजन जैन (सरकार), धनकुमार जैन, महावीर जैन, श्यामसिंह जैन, अरविंद बिलाला, स्वतंत्र जैन, हरिओम अग्रवाल, विनोद कुमार जैन, सुभोद जैन, रवि जैन, अमित जैन, मुकेश जैन, पवन डांगी, गोतम जैन, भारत मारु, मोनू मारु सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MahavirJayanti #Mangrol #JainSamaj #Rathyatra #BhagwanMahavir #ReligiousFestival #JainDharma #ShobhaYatra #DevotionalEvent #RajasthanNews

मांगरोल में महावीर स्वामी जयंती पर निकली भव्य रथयात्रा | eNews Bharat