मांगरोल कस्बे सहित तहसील क्षेत्र के गाँव के किसानों के रबी सीजन की सफेद चांदी यानी लहसुन की कटाई के बाद किसानों को कम उत्पादन ने निराश किया है।
बोहत गाँव के किसान बंटी सुमन और बृजमोहन सुमन ने बताया कि लहसुन की फसल अत्यधिक खर्च के बावजूद, पिछले वर्ष की तुलना में पैदावार लगभग आधी रह गई है।
कम उत्पादन और खराब गुणवत्ता के कारण किसानों को निराशा हाथ लगी। इस फसल में हर वर्ष लागत में वृद्धि होती है, कीटनाशक, खाद और मेहनत ज्यादा लगने के बावजूद, उत्पादन की कमी से किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
गुणवत्ता में कई जगहों पर लहसुन का कंद छोटा रह गया, जिसे 'छोटा लहसुन' कहा जा रहा है, और अच्छी क्वालिटी का उत्पादन कम है।
इस बार अधिक बारिश के कारण लहसुन की फसल में पानी की अधिक सिचाई हुई, जिससे फसल के अंतिम चरण में मौसम की अनिश्चितता और कंद बनते समय प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण उत्पादन कम निकल पाया।
किसान अब भविष्य में बेहतर पैदावार के लिए तकनीकी समाधान और मौसम के अनुसार नई खेती की रणनीति अपनाने की सोच रहे हैं।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




