मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन
कस्बे में मंगलवार को किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें मुख्य रूप से गेहूं खरीद की टोकन प्रणाली में सुधार की मांग उठाई गई।
किसान रामावतार मीणा, नरेश मीणा, अंकित मीणा, रत्तीराम, चंद्र प्रकाश, कन्हैयालाल, शिवप्रकाश और रामलखन मीणा ने बताया कि वर्तमान टोकन प्रणाली में कई खामियां हैं, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों का कहना है कि समय पर एसएमएस नहीं मिलने के कारण स्लॉट बुकिंग में समस्या आ रही है। कई बार बिना पूर्व सूचना के पोर्टल खोल दिया जाता है, जिससे अधिकांश किसान स्लॉट बुक नहीं कर पाते।
ज्ञापन में किसानों ने मांग की कि
समय पर एसएमएस के माध्यम से सूचना दी जाए
टोकन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाए
गेहूं खरीद की सीमा बढ़ाई जाए
खरीद केंद्रों पर पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं
तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय सहायता केंद्र बनाए जाएं
किसानों ने बताया कि वर्तमान व्यवस्था से उनका समय, श्रम और आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




