Categories लोड हो रही हैं...

मांगरोल में किसानों का प्रदर्शन, डंपिंग यार्ड आग बुझाने मांग

मांगरोल में किसानों ने डंपिंग यार्ड की आग बुझाने और शहर में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

जयप्रकाश शर्मा14 March 2026
मांगरोल में किसानों का प्रदर्शन, डंपिंग यार्ड आग बुझाने मांग

किसानों ने उपखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन

मांगरोल के बमोरीकला रोड स्थित नगर पालिका के डंपिंग यार्ड में लगी आग को बुझाने और शहर में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था कराने की मांग को लेकर क्षेत्र के किसानों ने उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

किसानों का कहना था कि क्षेत्र में खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार खड़ी है, लेकिन डंपिंग यार्ड में लगी आग के कारण फसल को नुकसान होने का खतरा बना हुआ है। किसानों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका की लापरवाही के कारण यह स्थिति पैदा हुई है।

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने मांग की कि डंपिंग यार्ड में लगी आग को तुरंत बुझाया जाए और नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को कचरे में आग नहीं लगाने के लिए पाबंद किया जाए। इसके साथ ही करीब 50 हजार की आबादी वाले मांगरोल शहर में एक फायर ब्रिगेड वाहन की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि आगजनी की घटना होने पर तुरंत राहत मिल सके।

बताया गया कि होली पर्व को लेकर मांगरोल थाने में आयोजित सीएलजी बैठक में भी सदस्य हरिओम शर्मा ने कचरा पात्र में लगी आग को लेकर चिंता जताई थी। उस दौरान अधिकारियों ने डंपिंग यार्ड की आग बुझाने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई।

प्रदर्शन के दौरान नारायण सिंह, शंकर सिंह, प्रेम सिंह, किरण सिंह, सत्यनारायण पारेता, ओमप्रकाश सुमन, धनराज, श्रीकिशन, जगदीश, भगवानदास गुर्जर, विनोद सुमन, जयदीप नागर, दुर्गाशंकर, हंसराज गुर्जर, रामस्वरूप गुर्जर, शांतिलाल और हेमराज सहित कई किसान मौजूद रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MangrolNews #KisanProtest #DumpingYardFire #RajasthanNews #FarmersIssue #FireBrigadeDemand #LocalNews #CityIssue #eNewsBharat #IndiaNews